बलून रोक सकता है, बन्दूक की गोली को


नमस्कार मित्रॊं / दोस्तों आपको मैं एक ऐसी जानकारी देने जा रहा हूँ जिसे सुनकर आपको शायद इस बात पर विश्वास नहीं होगा कि पानी से भरे बलून ( गुब्बारा ) बन्दूक की गोली को रोकने का काम कर सकता है।


जी हाँ ये बिल्कुल सत्य है और यह मै नहीं कह रहा बल्कि वो वैज्ञानिक कह रहे हैं जिन्होंने अपने रिसर्च में ये पाया कि पानी से भरे बलून या गुब्बारे बन्दूक की गोली को रोक सकते हैं। चलो जानते हैं विस्तार से - 

वैज्ञानिकों का रिसर्च पानी से भरे कुछ बलून रोक सकते हैं बन्दूक की गोली को 

वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग को करने के लिए पानी से भरे दस बलूनो को शामिल किया। इन्होंने दस बलूनो काे एक सीध में स्टैण्ड की सहायता से लटका दिया

http://www.possibilityplus.in/2018/01/blog-post_26.html?m=1
पानी से भरे बलून गोली लगने से पहले। 

और फिर बन्दूक से गोली मारकर देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने यह देखा कि जब बन्दूक की गोली मार दी गई तो गोली तीन बलूनो को चीरते हुए आगे चौथे बलून तक चली गई मगर इसे चीर ना सकी और उसमें ही अटक गई। बन्दूक की गोली कुछ इस तरह रुक गई। 

*जब बन्दूक से गोली चलाई गई तो इसकी रफ्तार 1113 कि. मी. / घंटा  थी। पर जैसे ही यह पहले गुब्बारे में प्रवेश की उसकी चाल घटकर 659 कि. मी. / घंटा रह गई। 

*और जब इस गती या चाल से दूसरे गुब्बारे में प्रवेश की तब इसकी चाल मात्र 343 कि. मी. / घंटा हो गई।

 *इसके बाद जब ये तीसरे गुब्बारे में प्रवेश की तो अब इसकी चाल 109 कि. मी. / घंटा हो गई। 

*और अन्त में जब ये ( गोली ) चौथे गुब्बारे में प्रवेश की तो इसकी चाल शून्य हो गई और गोली इसके अन्दर ही रह गई।

http://www.possibilityplus.in/2018/01/blog-post_26.html?m=1
पानी से भरे बलून बन्दूक की गोली लगने के बाद 

तो इस प्रकार कुछ बलून बन्दूक की गोली को रोक सकते हैं।

आप पढ़ रहे हैं possibilityplus.in पर जिसका मतलब है संभावना बढ़ाना। अगर आप किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो आपको उस क्षेत्र में अपनी संभावना को बढाना हेगा। हमारी यह साइट सभी प्रकार की संभावनाओं को बताती है कि कैसे संभावना बढाकर सफलता पाई जाये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ