अमीर बनने का एकदम फाड़ु तरिका | the best way to get rich

क्या आप जानते हैं जो लोग गरीब हैं वो लोग क्यों गरीब हैं और कैसे अमीर लोग क्यों अमीर हैं। अमीर या गरीब होना हमारे कर्मो पर निर्भर करता है ।इसे अच्छी तरह से समझने के लिए हमें इस पोस्ट को ध्यान से देखने की आवश्यकता है।


गरीब इसलिए गरीब है 

  गरीब व्यक्ति क्यों गरीब हैं क्या - क्या कारण है चलिए स्टेप बाई स्टेप देखते हैं - 
  1. यह समय का दूरउपयोग करता है। 
  2. ये हर काम को टालता है। 
  3. ये अपने काम के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। 
  4. अपने ज्ञान को बढ़ाता नहीं है। 
  5. किसी काम को शुरू करता है पर अंजाम तक नहीं पहुँचाता है। 
  6. किसी भी काम को बिना दिलो - दिमाग से करता है।
  7. उचित नींद नहीं लेता है।
  8. फाल्तू के कामों में व्यस्त रहता है। 
  9. पैसों को मौज - मस्ती में उड़ाता है।

अब अगर इन सभी बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाये तो हमें यह पता चलता है कि यह ऐसे कारण हैं जो हमें कभी अमीर नहीं होने देते हैं। अगर हम इन सभी आदतो को सुधार लेते हैं तो हम अमीर निश्चित रूप से बन जायेगें।
 चलिए अब देखते हैं कि अमीर व्यक्ति क्या करते हैं कि वो अमीर बन जाते हैं। 




  अमीर इसलिए अमीर है  

    अमीर व्यक्ति की आदतें गरीब व्यक्ति से बहुत अलग होती है। ये फाल्तू काम बहुत कम करते हैं और खाली बैठना भी इनका शौक नहीं होता है, ऐसी अनेको बाते हैं। 


Richman laughing


चलिए कुछ विशेष आदतो को देखते हैं जो निम्नलिखित हैं - 
  1. यह समय का सदुपयोग करता है। 
  2. इन्हें काम टालने की आदत बहुत कम होती है। 
  3. ये अपने काम में इतनी दिलचस्पी लेते हैं कि हर संभव प्रयास करते हैं। 
  4. ये अपने ज्ञान को मुख्य रूप से किताबों से बढ़ाता है। 
  5. ये जिस काम को शुरू करता है उसे पुरा करने की कोशिश करता है। 
  6. ऐसे लोग हर काम को दिलोदिमाग से करता है। 
  7. अधिकांश ऐसे लोग भरपूर नींद अवश्य लेतें। 
  8. ये लोग जरुरी कामों में व्यस्त रहते हैं। 
  9. ये लोग पैसों को अपने कामकाज में ही लगाते हैं। 



    अमीर होना बड़ी बात हमारे लिए तब नहीं होगी जब हम अपने सपने के प्रति इतना पागल हो जायें कि अपने सपने को सोते - जागते सोचते और महसूस करने लगे।  



महत्वपूर्ण व उत्साहित करने वाली बातें  

  1. अमीर या सफल व्यक्ति है इसलिए ऐसा नहीं करता है बल्कि वह ऐसा करता है तब वह अमीर या सफल है।
  2. अमीर पैदा होने से ज्यादा अपने दम पर अमीर बनने में मजा है। 
  3. सब अमीर या सफल हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं हो सकते हैं। 
  4. हर व्यक्ति अमीर हो सकता है क्योंकि अनंत संभावनाएं होती हैं किसी भी काम को करने के लिए। 
  5. अमीर या सफल होने के लिए पैसों की नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प की अधिक जरुरत होती है। 



 ये करो अमीर बनना छोटी बात होगी

    अगर निचे दी गई सभी बातें अनुसरण की जाये तो अमीर या सफल होना बहुत छोटी- सी बात लगने लगेगी। ये बातें देखिए - 
  1. सबसे पहले वह काम ढूँडों जिसे करने में आपको मजा आता हो तथा वह काम या बोझ न लगे। 
  2. अपने काम को थोड़ा-सा ही पर रोज करो। 
  3. अपने मन से यह सवाल करो कि जब बहुत से लोग अमीर या सफल हो सकते हैं तो मैं क्यों नहीं। 
  4. अपने और अमीर आदमी की आदतों को मैच करके देखिए, बात समझ में आ जायेगी। 
  5. अमीर लोगों के अमीर बनने से पहले की कहानी पढ़ो इससे आत्म विश्वास बढ़ेगा। 
  6. रोज अपने काम संबंधित किताबों को जरूर पढ़े क्योंकि लगभग हर अमीर आदमी किताब पढ़ता है। 
  7. अपने काम के प्रति इतना बेचैन हो जाओ कि जबतक अमीर या सफल ना हो जाओ तबतक लगे रहो। 
  8. अपना फोकस अमीर होने पर नहीं बल्कि अपने काम में माहिर होने पर लगा दो, काम बनने लगेगा। 



 आखिरी और महत्वपूर्ण बात, इसे ध्यान से पढ़िएगा। इस बात को समझने के लिए हम दो लोगों को शामिल करेंगे। माना कोई व्यक्ति A है जो सिर्फ गणित विषय में इतना तेज़ है कि एकही सवाल को अनेक तरीकों से हल कर सकता है पर अंग्रेज़ी विषय में उतना ही कमजोर है और कहता है कि मैं अंग्रेजी कि ABCD भी नहीं जानता हूँ इसलिए यह मेरे बस में नहीं है ।
 दूसरी तरफ B ऐसा व्यक्ति है कि अंग्रेजी या इंग्लिश में इतना तेज़ है कि एक बात को अनेको तरीको से कह सकता है पर गणित का नाम सुनते ही कहता है कि" गणित" तो मेरे बस कि बात नहीं है।    

A व्यक्ति से पूछने पर 

      अगर A व्यक्ति से यह पुछा जाए कि गणित आसान है या कठीन तो वह कहता या फिर कहेगा कि " ये बहुत आसान है बस थोड़ी सी अभ्यास की जरूरत है। पर अंग्रेजी कठीन है।" 


व्यक्ति से पूछने पर

     अगर B व्यक्ति से यही पूछा जाये कि गणित आसान है या कठीन है तो यह कहेगा कि गणित बहुत कठीन क्योंकि मुझे समझ में नहीं आती है। इसके आगे भी वह अपनी गुस्सा या भढ़ास इसपर निकालते हुए कहेगा कि
" गणित को चाहे जितना पढ़ते रहो पल्ले नहीं पड़ने वाली है।" 
पर अगर अंग्रेजी की बात की जाये कि ये कैसा विषय है तो इसे ज्यादा संभावना है कि इसे सरल विषय बतायेगा।


निष्कर्ष (Conclusion)

         A और B की बातों से यह पता चलता है जो जिस पोजिशन पर होता है उसके लिए वह आसान होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि 
" वह काम आसान है इसलिए वह नहीं करता है बल्कि करता है तब आसान है।
 
इन बातों से स्पष्ट है कि जो जिस पोजीशन पर होता है वह काम उसके लिए आसान और जिस पोजीशन पर नहीं होता है वह काम उसके लिए कठीन लगता है। इस तरह यह निष्कर्ष निकलता है कि जिस भी काम में हम सफल होना चाहते हैं उसे दिल से रोज करने की जरूरत होती है। ऐसा करने से आप कुछ ही महीनों में अपनेआप में अंतर जरुर देख सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ