घड़ी के सवालों को कैसे हल करें ? 100% आसान तरीका by Possibilityplus.in

घड़ी ⏰ का सवाल  ( Question of clock ) 




आज इस पोस्ट में घड़ी⏰ से संबंधित सवालों का समाधान किया जायेगा। घड़ी से संबंधित जो भी सवाल आपका होगा वह अब नहीं रहेगा क्योंकि आज के बाद घड़ी के सवालों को बहुत ही आसानी से आप हल कर लोगे वो भी बिना कापी, कलम या किसी कैल्कुलेटर के ।


घड़ी के सवालों का महत्व ( Importance of clock questions )


घड़ी के सवालों के महत्वपूर्णता की बात की जाये तो बड़ी ही खास जगह है। विद्यार्थियों के लिए तो ये सब सवालों को जानना ही चाहिए क्योंकि यह लगभग हर कन्पटीसन परीक्षा में शामिल किया जाने वाले सवालों मे से एक है। 




हल करने की विधि ( Method of solving )  


सवालों को हल करने की विधि को जानने से पहले हम इसकी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों को देख लेते हैं  । घड़ी की सुइयों की गति वृत्तीय कक्षा के अन्तर्गत आती है। इसलिए वृत्त में 



पहली विधि
First method 

कुल कोणों की संख्या 360° होती है। सेकेंड वाली सुई 1मिनट में तय करती है 360° कोण। मिनट वाली सुई 1 घंटे में तय करती है 360° कोण। 


दूसर विधि. 2
Second method. 2

यह विधि पहली विधि से अलग तो है ही पर आसान भी है।हम जानते हैं कि घड़ी में कुल 12 खाने, भाग या अंक जो भी कहें ।  दूसरी बात घड़ी में कुल बनने वाला कोण = 360°
इसलिए प्रत्येक खाने को मिलने वाला कोण = 30° होका है। चलिए उदाहरणों में इनका इस्तेमाल कैसे करना है वो देख लेते हैं।


अब यही बात हमारे लिए काफी या पर्याप्त है प्रश्नों को हल करने के लिए क्योंकि सभी प्रश्न इसी पर 
आधारित होते हैं ।चलिए कुछ प्रश्नों को हल करके देख लिया जाये। 


उदाहरण :   किसी घड़ी के मिनट और घण्टे की सुईयों के बिच का कोण 100° है, जबकि घंटे की सुई 12 पर है तो बताईए कि घड़ी में 12 बजकर कितने मिनट हुए हैं ।

   ⏰ पहली विधि. 1



  हल:  हम जानते हैं कि 1 घंटे = 60 मिनट  =360°  कोण होता है  ।
इसलिए 360°  = 60 मिनट  
या 6° = 1 मिनट = 60 सेकंड
1° = 10 सेकेंड,  तब 100 से दोनों पक्षों में गुणा करने पर, 
100 × 1° = 1000 सेकेंड
      100° = 1000 सेकेंड 

चुंँकि 100° = 1000 सेकेंड है। अतः 100° कोण 1000 सेकेंड के बराबर होता है । इसे मिनट में बदलने पर 
क्योंकि 1 मिनट = 60 सेकंड होता है। इसलिए
1000 / 60 = 16.667 मिनट 
इसलिए 1000 सेकेंड = 16. 667 मिनट  होगा। 
अतः स्पष्ट है कि घड़ी में 12 बजकर 16. 667 मिनट हो रहा है।

   दूसरी विधि. 2

हल : दिया गया है : घंटे और मिनट की सुईयो के बिच का कोण = 100°
घंटे वाली सुई है = 12 पर
मिनट वाली सुई किस अंक पर है ? यही पता करना है। चूँकि प्रत्येक अंक के बिच का कोण = 30° है और प्रश्न में दिया बिच का कोण = 100° है। इसलिए 3.333 से दोनो पक्षों में गुणा करने पर कोण लगभग 100° के बराबर हो जायेगा। तब गुणा करने पर,
99.999°  = 3.333 मिनट।
चूँकि प्रत्येक अंक का मान 5 गुने के बराबर होता है। इसलिए 5 से गुणा करने पर,

3.333 × 5 = 16.665 मिनट ( लगभग  )



आगे जारी ✍️ है . 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ