पंखा चल रहा है पर हवा नहीं दे रहा है | celling fan speed problem

   पंखा धीमी गति से क्यों चलता है ? 

    गर्मी का मौसम दश्तक दे चुका है लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के इलेक्ट्रिक पंखों का इस्तेमाल करते हैं। मगर जब यही पंखा कम गति से चलने लगे तो हवा बहुत कम मात्रा में मिलती है जिससे गर्मी में राहत नहीं मिल पाती है। पंखा कोई भी हो लेकिन सबमें धीमा चलने की समस्या आ सकती है।
 

   क्या आप जानते हैं कि छत वाले या फर्राटा पंखें कि स्पीड क्यों कम या धीमी पड़ जाती है।इस आर्टिकल में हम, पंखा किन - किन कारणों से धीमा चलता है उसके बारे में पुरी जानकारी देगें ।


चलते हुए पंखे की तस्वीर



नोट : कृपया पुरा आर्टिकल पढें तभी पुरी जानकारी मिल सकती है, क्योंकि अधूरा ज्ञान करता है नुकसान।


पंखें के धीमा चलने के निम्नलिखित कारण है -


 कारण नं० 1  

  कैपासिटर (Capacitor = संधारित्र) 

   
संधारित्रों की तस्वीर


पंखें का धीमी गति से चलने में कैपासिटर के खराब होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। अगर कैपासिटर खराब है तो उसकी जगह पे नया कैपासिटर लगाकर यह समस्या दूर की जा सकती है। अगर नया कैपासिटर लगाने के बाद भी पंखा लगभग उतनी ही तेजी से चल रहा है तो तीन बातें संभव हैं -
  1. पंखे की वाइंडिंग में समस्या 
  2. बैरिंग का खराब होना 
  3. नया कैपासिटर भी खराब हो 

इन तीनों बिंदुओं को पढ़ने के बाद हमारे मन में एक सवाल यह उठता है कि अगर हमें यह पता हो कि कैपासिटर को कैसे चेक करे कि सही है या खराब तो हमें यह कन्फ्यूजन नहीं होगा कि पुराना या नया कैपासिटर में कौन सही और कौन खराब है। 


Capacitor का टेस्ट करना

            अगर आप कैपासिटर को टेस्ट करना चाहते हैं कि सही है या नहीं तो इसको बड़ी ही सरलता से चेक कर सकते हैं। कैपासिटर को सीरीज बोर्ड की सॉकेट में कैपासिटर की दोनों तारों को 1 से 2 सेकेंड के लिए डालकर चार्ज कर लेना चाहिए। अब कैपासिटर के दोनों तारो को आपस में टच करते हैं। ऐसा करने पर अगर चट्ट की तेज आवाज आती है तो कैपासिटर सही है नहीं तो अगर बहुत कम आवाज आये तो समझ लिजिए की यह खराब है। कैपासिटर को टेस्ट करते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए - 
  1. कैपासिटर चार्ज करने के बाद  इसके किसी भी छीलेतार को नंगे हाथ से नहीं छूना चाहिए। 
  2. कैपासिटर को चार्ज करने से पहले इसके दोनों तारो की स्थिति देख लेनी चाहिए कि कहीं तार छीला या कटा तो नहीं ना है। 
  3. कैपासिटर को सीरिज बोर्ड की सहायता से ही चार्ज करने की कोशिश करें। 



कारण न०. 2 

बैरिंग का खराब होना 

                अगर पंखें का कैपासिटर सही या नया है तो पंखें को  अपने हाथ से चलाकर देखना चाहिए कि पंखा कहीं जाम तो नहीं न है। अगर जाम चल रहा है तो बैरिंग बदल देनी चाहिए जिससे यह समस्या समाप्त हो जायेगी। 
बैरिंग खराब होने की पहचान यह भी है कि जब पंखा चलता है तो आवाज आती है। अगर बैरिंग कम खराब है तो कम आवाज और ज्यादा खराब है तो ज्यादा आवाज आती है। 




कारण न०. 3 ➡

वाइंडिंग में समस्या (Problem in Winding) 

                अगर कैपासिटर और बैरिंग  दोनो सही है फिर भी पंखा कम या एकदम नहीं चल रहा है तो पंखे की वाइंडिंग में समस्या होगी। इसको पता करने के लिए सीरीज बोर्ड से बारी - बारी से दो - दो तारो पर टच करके देखते हैं। ऐसा करने पर 100वाट का बल्ब जलना चाहिए। अगर नहीं जलता है या बहुत कम जलता है तो यह स्पष्ट है कि वाइंडिंग खराब है। वाइंडिंग के चारों तारों को चेक करके सही कर लेते हैं। पर यह काम बिजली मिस्त्री का है , हम आपको ऐसा करने का सुझाव नहीं देगें। 





कारण न०. 4 ➡

                अगर ऊपर दिए गए कारणों में सबकुछ सही है तो ये भी हो सकता है कि आपके पंखे का ब्लेड बहुत बुरी तरह से मिट्टी से जकड़न में हो । जैसा कि निचे दिए गए चित्र में दिखाई दे रहा है।

पंखें के ब्लेड पर लगी धूल


अगर ऐसी धूल लगी है तो सबसे पहले इसे साफ कर लिजिए, पंखे की स्पीड पहले से बेहतर हो जायेगी।




कारण न०. 5 ➡
                अगर आपने चारों कारणों को पता कर लिया हो या मिस्त्री ने कर लिया और समझ में नहीं आ रहा हो तो इन्हें जरूर पता करें >>
1. अगर पंखा छत के बिल्कुल पास लगा हो तो अपनी सुरक्षा के अनुसार निचे करवा लिजिए। 
2.पंखे तक पंहुचने वाला वोल्टेज 200 वोल्टेज से कम तो नही,अगर ऐसा है तो बोर्ड में आने वाले वोल्टेज को पता करिए।



अगर आप एक मिस्त्री हैं और आपको इससे संबंधित जानकारी चाहिए तो बेझिझक कमेंट कर सकते हैं।


आप इस जानकारी के बारे में क्या सोचते हैं क्या आपका कोई सवाल या सुझाव है तो हमें कमेंट जरूर करें। आपके कमेंट पढ़ने से हमें अपने आर्टिकल में सुधार करने का मौका मिलता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ